फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पंजाब में 1071 नए पॉजिटिव मिले, संक्रमण से 50 मरीजों की जान गई

Fri, 02 Oct 2020 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से मौतों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। शुक्रवार को राज्य में कोरोना से 50 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 3501 पहुंच गई है। इसके अलावा 1071 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 116213 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 1902976 पहुंच गई है। जिनमें पॉजिटिव मरीजों की संख्या 116213 दर्ज की गई है। 97777 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 318 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 59 की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 750 संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 396 और पटियाला में 328 संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। शुक्रवार को 50 मौतों में अमृतसर में 8, गुरदासपुर में 6, लुधियाना में 6, फिरोजपुर में 4, होशियारपुर में 4, संगरूर में 4, फतेहगढ़ साहिब में 3, पटियाला में 3, फजिल्का में 2, जालंधर में 2, मोगा में 2, एसबीएस नगर में 2, बठिंडा में 1, फरीदकोट में 1, कपूरथला में 1 और एसएएस नगर में 1 हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें