फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, 173 केस और आए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना से रविवार को शहर में जहां दो और लोगों की मौत हो गई, वहीं, 173 नए संक्रमित मिले। इसमें 105 पुरुष व 68 महिलाएं शामिल हैं। उधर, 166 लोगों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतकों की पहचान रामदरबार की 70 वर्षीय वृद्धा और सेक्टर-52 के 81 वर्षीय बुजुर्ग के रूप में हुई है। यह दोनों पहले किसी न किसी रोग से पीड़ित थे। पॉजिटिव मरीज कई सेक्टरों में मिले हैं। सेक्टर-20 और 44 में सात-सात, सेक्टर-45 में चार, सेक्टर-38, सेक्टर 22 व 23 में पांच-पांच, दड़वा में छह, मौलीजागरां में 14 केस आए हैं। इनके अलावा सेक्टर 5, 7, 8, 9, 10, 11, 14, 15, 18, 19, 27, 28 में भी कोरोना के केस आए हैं। बापूधाम, बहलाना, डड्डू माजरा, कजहेड़ी, धनास, मनीमाजरा, पीजीआई कैंपस, रायपुर खुर्द में भी कोरोना पीड़ित मिले हैं। शहर में अब तक कुल 11553 लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं जबकि 147 लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें