चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 28 नए संकमित मिले हैं, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। वहीं, एकांतवास में रह रहे 30 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर छुट्टी दे दी गई। पॉजिटिव मिले मरीजों में 18 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। सेक्टर-56 निवासी 54 साल की महिला की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी।