फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 157 नए मरीज मिले, 51 की स्थिति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में लगातार चार दिनों से हो रही मौतों पर शनिवार को विराम लग गया। हालांकि 24 घंटे में 157 नए मरीज मिले जिससे संक्रमण दर 9. 82 प्रतिशत पर पहुंच गई। चिंता की बात यह है कि 51 संक्रमित मरीजों की स्थिति बेहद गंभीर है। उनमें से 46 को ऑक्सीजन और पांच को वेंटिलेटर पर भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 7 दिन की अवधि पूरी करने पर 135 मरीजों को छुट्टी दी है। इसके बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 891 हो गई है। 24 घंटे के दौरान 1598 लोगों की जांच की गई। इनमें से 77 पुरुष व 80 महिलाओं में संक्रमण की पुष्टि हुई। सबसे ज्यादा 8 मरीज मनीमाजरा से मिले हैं। अब तक शहर में कोरोना से 1169 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें