चंडीगढ़। दड़वा में चोरों ने बिजली की दुकान का शटर काटकर डेढ़ लाख रुपये का कॉपर चोरी कर लिया। दुकान संचालक नर सिंह की शिकायत पर दड़वा चौकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दुकान के मालिक करन यादव ने बताया कि उनके पिता सुबह पांच बजे सैर करने निकले थे। उन्होंने दुकान का शटर कटा देखा तो फोन किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो पता चला कि आरोपी रात करीब साढ़े तीन बजे चोर दुकान में घुसे थे। आरोपी आधे घंटे से ज्यादा देर तक दुकान में रहे। दुकान में बिजली का सामान पड़ा था। आरोपी कॉपर, मोटर और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।