फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वाटर वर्क्स के सोलर प्लांट से कॉपर तार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-39 वेस्ट स्थित वाटर वर्क्स में लगे सोलर प्लांट में दो बार कॉपर की तार चोरी हो गई। चोरी की भनक वाटर वर्क्स में मौजूद स्टाफ को नहीं लगी। हरटेक सोलर, फेज-8, इंडस्ट्रीयल एरिया, मोहाली के साइट मैनेजर सिमरनजीत सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। मलोया थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज किया है। सिमरनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स के अंदर लगे सोलर प्लांट से 12 से 17 जुलाई के बीच 7500 मीटर कॉपर की तार चोरी हो गई। इसके बाद 26 जुलाई की रात को 20 मीटर डीसी कॉपर की तार चोरी हो गई। शिकायत मिलने के बाद थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें