नोट- संबधित छायाकार से फोटो लें
कूच बिहार ट्राफी: मेघालय को रोककर जीत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़
कप्तान सूर्या ने जड़ा शतक, बावा ने चटकाए 5 विकेट
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। कूच बिहार ट्रॉफी के मैच में रविवार को चंडीगढ़ टीम के कप्तान सूर्या नारायण यादव की ओर से जड़े गए शानदार शतक और राजअंगद बावा की ओर से चटकाई गई 5 विकेट की बदौलत मेजबान टीम जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। चंडीगढ़ टीम ने मेघालय के खिलाफ खेलते हुए कूच बिहार ट्रॉफी मैच लगभग अपनी मुट्ठी में कर लिया है। सेक्टर-26 स्थित जीएमएसएसएस में खेले जा रहे इस मैच में चंडीगढ़ की पहली पारी 379 पर घोषित कर दी गई। चंडीगढ के गेंदबाजों ने मेघालय की टीम को मात्र 63 रनों पर ही ढेर कर दिया।
इससे पहले रविवार को सुबह कप्तान यादव और प्रथम सिंह ने विरोधी गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर 164 रनों की साझेदारी निभाई। सबसे पहले प्रथम सिंह आउट हुए जो कि 66 के निजी स्कोर पर गेंदबाज आर्यन का शिकार बने। प्रथम ने 10 चौके जोड़कर 66 रन जुटाए। इसके बाद बिपिन ने जल्दी-जल्दी दो विकेट अक्षित राणा (12) और अमित शुक्ला (0) के विकेट चटकाए। सार्थक शरण ने 3 रन जोड़े, जबकि यादव दूसरे छोर पर अपने 27 चौके और 3 छक्कों की मदद से पारी को संभालते रहे। आर्यन की ओर से यादव को आउट करने पर चंडीगढ़ की पारी का 379 रनों पर पहुंची। आखिरी बल्लेबाज शाहबाज सिंह ने एक चौके और 3 छक्कों की मदद से 23 रन जुटाए और अंत तक आउट नहीं हुए।
अपनी पहली पारी खेलने उतरी मेघालय की शुरुआत भी निराशाजनक रही। राजअंगद बावा की चटकाई 5 विकेट की बदौलत मेहमान टीम उबर नहीं पाई। शाहबाज सिंह ने कुश अग्रवाल को 0 पर और स्वास्तिक को 4 रन पर आउट किया। अमित शुक्ला ने दिव्यांश राजपूत को 11 रन पर आउट कर टीम को तीन विकेट के नुकसान नर 33 रनों पर ला खड़ा किया। वहीं 15 रनों पर धैर्यपूर्ण पारी खेल रहे ओपनर अमन कुमार को बावा ने आउट किया। इसके बाद गेंदबाज ने विकेटों की झड़ी लगा दी और बावा ने 49 के रन पर तीन विकेट चटकाए।
इनमें एस थापा (11), बिपिन (0) और आर्यन (0) शामिल थे। सुधीर साहनी 3 रन बनाकर बावा का शिकार हुए। अभिषेक अपना खाता भी नहीं खोल पाए और मेघालय ने अपने घुटने मात्र 63 रनों पर टेक दिए। बावा की घातक गेंदबाजी के अलावा शाहबाज सिंह और अमित शुक्ला ने दो-दो विकेट लिए, जबकि युवराज चौधरी को एक ही विकेट से संतोष करना पड़ा।
चंडीगढ़ 316 रनों की लीड सुनिश्चित करने के बाद मेघालय दूसरी पारी के लिए एक बार फिर मैदान में उतरा। मगर इस बार शाहबाज की सटीक गेंदबाजी ने मेहमान टीम को टॉप आर्डर पूरी तरह धराशाही कर दिया। शाहबाज ने अपने पैनी गेंदबाजी का क्त्रस्म पहले ही ओवर से जारी रखा और चार बल्लेबाजों को शून्य पर आउट किया। जिसमें कुश अग्रवाल, जोयदीप, अमन कुमार और स्वास्तिक शामिल थे। इस समय चार विकेट के नुकसान पर स्कोर 7 रन था। अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे दिवांश राजपूत को बावा ने 49 के निजी स्कोर पर आउट किए। युवराज चौधरी नेे खतरनाक दिख रहे एस थापा को 27 के स्कोर पर आउट किया। इसके बाद उन्होंने सुधीर साहनी को सात पर आउट किया। बिपिन ने 9 रनों का योगदान, जबकि दिन का खेल खत्म होने तक चंडीगढ़ ने मेहमान टीम को 8 विकेट के नुकसान पर 110 रनों पर रोका।