फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में घमासान, बंसल के खिलाफ उतरे मनीष तिवारी

Mon, 11 Jan 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम मेयर का चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने फिर से अपने कार्यक्रम शुरू कर दिए हैं। रविवार को सेक्टर-29 में युवा कांग्रेस का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन


अब अगले रविवार को मनीमाजरा में कार्यक्रम होगा। तिवारी गुट ने पिछले माह पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के खिलाफ मोर्चा खोला है ऐसे में अब कांग्रेस में गुटबाजी और हावी होने की संभावना बढ़ गई है।

कार्यक्रम युवा कांग्रेस के स्थानीय पार्टी प्रभारी बीर दविंदर सिंह भी उपस्थित थे। बंसल के नाराज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को साढ़े तीन साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शहर से टिकट का प्रबल दावेदार बता रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में तिवारी को जब पूछा गया कि मेयर चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बीबी बहल ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस को पवन बंसल एक निजी कंपनी की तरह चला रहे है। इस पर तिवारी ने कहा कि बीबी बहल पार्टी के सीनियर नेता हैं और उनकी टिप्पणी पर कुछ भी कहना गलत होगा। लेकिन बहल ने जो कहा होगा वह सही ही कहा होगा

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष बीबी बहल ने कहा कि जो कांग्रेस पिछला लोकसभा चुनाव हारी है, असल में हम सभी नेता अपनी औकात भूल गए थे। इसलिए आज कांग्रेस विपक्ष में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व सीनियर नेता जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी सहित अन्य जो ऊपर खुदा के पास बैठे हैं।

उन्होंने कांग्रेस की हार की सजा दी है। लेकिन अब कांग्रेस के नेता समझ गए हैं और फिर से कांग्रेस आएगी। कार्यक्रम में पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली, जेएन शास्त्री, जगत शर्मा, प्रिंसिपल गुरबचन सिंह, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनिंदर सिंह भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पार्टी प्रभारी बीर दविंदर सिंह ने वासिम मीर को स्थानी ईकाई का प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की। युवा कांग्रेस में यह नियुक्ति काफी लंबे समय बाद हुई है।

बता दें कि सेना के कूच करने का बयान देने से पहले पूर्व मंत्री मनीष तिवारी ने मेयर चुनाव से पहले प्रेसवार्ता कर मनोनीत पार्षदों के अस्तित्व पर बयान दिया था। उस समय तिवारी ने कहा कि था मेयर इन काउंसिल में मनोनीत पार्षदों की कोई जरूरत नहीं है ऐसे में वोटिंग के अधिकार की बात तो बाद की है।

बस्सी के तिवारी गुट में शामिल होने की चर्चा
कार्यक्रम में जो युवा कांग्रेस की ओर से जो बैनर लगाया गया था। उसमें मनीष तिवारी, बीबी बहल, रविंदर सिंह पाली, चंद्रमुखी शर्मा के अलावा मुकेश बस्सी की भी तस्वीर लगी थी। जिससे कार्यक्रम में यह चर्चा रही कि मुकेश बस्सी भी तिवारी गुट में शामिल हो गए हैं।

कार्यक्रम में आने से रोका गया लोगों को
कार्यक्रम में आने से लोगों को रोका भी गया। एक मोहल्ले में लाउड स्पीकर में कहा जा रहा था कि कांग्रेस के कार्यक्रम में जाने की कोई जरूरत नहीं है। तिवारी गुट ने इसे बंसल गुट की ही शरारत बताया है। अब अगले सप्ताह रविवार को मनीमाजरा में कार्यक्रम बुलाया गया है।

100 साल तक नही मिलेगी बंसल को टिकट
पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली का कहना है कि इस समय जो कांग्रेस का शहर में हाल हो रहा है उसके लिए सिर्फ पवन बंसल ही जिम्मेदार है। पाली का कहना है कि अब बंसल को आने वाले 100 साल में भी टिकट नहीं मिलेगी। उनका कहना है कि तिवारी अगले लोकसभा उम्मीदवार होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें