दिल्ली के सेहत मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि रुपयों के लालची पंजाब के नेता बंदर बने हुए हैं, जो पैसा फेंक तमाशा देख वाली कहावत के अनुसार काम करते हैं। यह नेता बेइमान हो चुके हैं और रुपयों की खातिर पंजाब की जनता को भी दांव पर लगवाने में पीछे नहीं हटेंगे।
जैन सोमवार को आम आदमी पार्टी की तरफ से रखी मीटिंग में बोल रहे थे। इस मीटिंग की सारी कार्रवाई आप की तरफ से लाइव दिखाई गई। मीटिंग में जैन ने दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही 12 अप्रैल को पंजाब में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी खत्म हो जाएगी।
उन्होंने रिश्वतखोर अफसरों और सरकारी आधारों को सुधरने की चेतावनी देते हुए कहा कि वह न सुधरे तो आप की सरकार लातों के भूत बातों से नहीं मानते की कहावत पर अमल करेगी। बेईमान, भ्रष्ट और रिश्वतखोर मार खाने के लिए तैयार रहें।
'चेतावनी, रिश्वतखोर सुधर जाएं नहीं तो पड़ेगी मार'
दिल्ली के सेहत मंत्री सतेंद्र जैन
उन्होंने पंजाब की जनता से अपील की कि आप की सरकार बनने पर जो भी सरकारी अफसर, मुलाजिम या उनके दलाल रिश्वत मांगे तो उसकी वीडियो बनाएं और उन्हें भेजे। साथ ही साथ कार्रवाई होगी।
जगरांव का चुनाव मेनिफेस्टो जारी
आम आदमी पार्टी की तरफ से जगरांव का मेनिफेस्टो जारी किया गया है। 26 सूत्रीए मेनिफेस्टो जारी करने के लिए दिल्ली के सेहत मंत्री सतेंद्र जैन विशेष तौर पर पहुंचे थे। पार्टी की तरफ से जारी किए मेनिफेस्टो में जगरांव की मुख्य समस्याओं को दूर करने सहित हर मोहल्ले में क्लीनिक खोलने के साथ साथ हेल्थ और शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने की बात कही है।
मेनिफेस्टो में जगरांव शहर को कूड़े के डंपों से निजात दिलाने, शराब के ठेकों को रिहायशी इलाकों से दूर करने, शहर को बिजली की तारों से निजात दिलाने, स्ट्रीट लाइनों का प्रबंध करने, नशाखोरी और गुंडागर्दी को खत्म करने का वादा किया गया है।