फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण पर ये क्या बोले भाजपा सांसद?

Sun, 29 Mar 2015 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय सेवाओं में जहां जाटों की आरक्षण बहाली पर पीएम मोदी तक पैरवी कर रहे हैं वहीं एक भाजपा सांसद ये क्या बोल गए?। कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी जाटों को आरक्षण देने के खिलाफ हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जाटों को आरक्षण की आवश्यकता नहीं और जाटों को आरक्षण देना पिछड़ों के हक पर डाका डालना है। ऐसा करना अन्य समुदायों के अलावा पिछड़ों के साथ अन्याय होगा। वह अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सांसद सैनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट जाट आरक्षण को खारिज करने का निर्णय दे चुकी है। देश की जनता को सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने सरकार से भी मांग की कि सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्णय दिया है, वह उस पर गौर करे।
विज्ञापन


सैनी ने कहा कि ऊंचे पदों पर बैठे जाट समुदाय के लोग भी आरक्षण लेने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना सरासर गलत है। सरकार को भी इस मामले में सूझ-बूझ से काम लेने की आवश्यता है।
Trending Videos
विज्ञापन

'पहले भी कई विवादित बयान दे चुके हैं'

उनके इस बयान पर जाट समुदाय के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जाट सामुदाय के कई नेताओं ने कुरुक्षेत्र के लोकसभा सांसद राजकुमार सैनी की बयानबाजी को बेतुका करार देते हुए इस पर ध्यान न देने की भी बात कर रहे हैं।

जाट समुदाय की महिला नेत्री डॉ. संतोष दहिया ने कहा कि सांसद सैनी के बयान बेतुके होते हैं, वे पहले भी इस तरह के कई विवादित बयान दे चुके हैं।

इससे पहले वह सरकारी कर्मचारियों पर दिए गए बयान से अपनी और पार्टी की किरकरी करा चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष धुमन सिंह किरमिच के मुताबिक भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों जाट आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संज्ञान में इस मामले को दे चुका है।

पार्टी की ओर से जाट आरक्षण का कोई विरोध नहीं है, सांसद राजकुमार सैनी ने जाट आरक्षण पर जो प्रतिक्रिया दी है, ये उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें