फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पीजीआई में अनुबंध कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, OPD व सर्जरी सेवाएं सामान्य हुई; लोगों की लगी भीड़

Fri, 18 Oct 2024 01:53 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

पिछले सात दिनों से पीजीआई में केवल फॉलो-अप मरीजों का पंजीकरण और इलाज हो रहा था, जबकि नए मरीजों को लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार से इलेक्टिव सर्जरी भी पुनः शुरू हो गई है।
विज्ञापन
लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पीजीआई में अनुबंध कर्मचारियों की सात दिनों तक चली हड़ताल वीरवार शाम समाप्त हो गई। जिसके बाद शुक्रवार से अस्पताल की सभी सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं। हड़ताल खत्म होने के साथ ही ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में नए मरीजों का पंजीकरण फिर से शुरू कर दिया गया है, जिससे इलाज के लिए इंतजार कर रहे मरीजों को बड़ी राहत मिली है।

पिछले सात दिनों से पीजीआई में केवल फॉलो-अप मरीजों का पंजीकरण और इलाज हो रहा था, जबकि नए मरीजों को लौटना पड़ रहा था। शुक्रवार से इलेक्टिव सर्जरी भी पुनः शुरू हो गई है, जिससे बिना इलाज वापस लौटे मरीजों की भी सर्जरी की जा रही है। पीजीआई प्रशासन ने बताया कि लंबित सर्जरी को जल्द से जल्द निपटाने के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए जाएंगे ताकि मरीजों को और इंतजार न करना पड़े।

अनुबंध कर्मचारियों की वापसी के साथ ही हॉस्पिटल अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, किचन स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी पर वापसी की, जिससे अस्पताल में सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार दिखने लगा है। पिछले एक हफ्ते से अस्पताल की सेवाओं में आई बाधा अब समाप्त हो गई है, और मरीजों को पहले जैसी सुविधा मिलनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें