फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: काम पर लौटे अनुबंध कर्मचारी, पटरी पर आई पीजीआई में व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में अनुबंध कर्मचारियाें के काम पर लौटने के बाद शुक्रवार को व्यवस्था फिर से पटरी पर लौटी। दो दिनों की हड़ताल के दौरान संस्थान में इलाज के लिए आए मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी थी। ओपीडी से लेकर वार्ड और इमरजेंसी में साफ-सफाई से लेकर अन्य कार्य पहले की तरह होते नजर आए। वहीं, अपने हक की लड़ाई लड़ रहे अनुबंध कर्मचारियों को एक बार पीजीआई प्रशासन ने आश्वासन की घुट्टी पिला दी है। वीरवार की रात लंबी वार्ता के बाद हुए सुलह के बाद कर्मचारियों में अब भी शंका व्याप्त है। हालांकि उनके शंका के समाधान के लिए डीडीए पंकज राय ने शुक्रवार को ज्वॉइंट एक्शन कमेटी को लिखित आश्वासन दिया है कि वे सोमवार को मंत्रालय में उनका मुद्दा स्वयं रखेंगे। यह भी कहा है कि इसके अलावा मांगों पर जेएसी के साथ 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे बैठक करने को कहा है। वहीं, अनुबंध कर्मचारी संघ की संयुक्त कार्रवाई समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार मुंजाल ने कहा, ‘मैं पीजीआई प्रशासन से विनम्र निवेदन करता हूं कि मरीजों, जनता और संस्थान की कीमत पर नियमित और संविदा कर्मियों के साथ प्रयोग और दुस्साहस बंद करें। क्योंकि 16 नवंबर 2022 से अब तक हर प्रयोग और दुस्साहस विफल हो गया है। दुस्साहस झूठे अहंकार और प्रतिष्ठा को अस्थायी संतुष्टि देता है लेकिन अंतिम परिणाम हमेशा खतरनाक और विनाशकारी होता है। पिछली गलतियों को सुधारना हमेशा बेहतर होता है।’ उनका कहना है कि पीजीआई प्रशासन अपनी शक्ति, अधिकार और प्रभाव का दुरुपयोग कर अस्थायी रूप से परेशान कर सकता है लेकिन स्थायी रूप से हतोत्साहित नहीं कर सकता। उनका कहना है कि वैध और कानूनी तरीके से अपने अधिकारों को पाने के लिए हमेशा आगे आएंगे। उम्मीद है कम वेतन वाले अनुबंध कर्मचारियों के साथ इस बार न्याय होगा और मई 2024 में पीजीआई में अगली हड़ताल नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें