फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो चंडीगढ़ में भी लागू होगी कंटेनमेंट पॉलिसी: मनोज परिदा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एडवाइजर मनोज परिदा ने रविवार को कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो शहर में भारत सरकार की तरफ से जारी की गई कंटेनमेंट पॉलिसी को लागू किया जाएगा। हालांकि परिदा ने स्पष्ट किया कि चंडीगढ़ में अभी इसकी जरूरत नहीं है। कंटेनमेंट पॉलिसी के जिस क्षेत्र में कोरोना के ज्यादा मरीज मिलेंगे उसे एपिक सेंटर मानते हुए वहां तीन किलोमीटर के दायरे में आनेवाले जोन को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा और वहां रहने वाले सभी लोगों की जांच होगी। वहीं, सात किलोमीटर के दायरे में आनेवाले बफर जोन में बाहर से लोगों को आने नहीं दिया जाएगा। साथ ही बफर जोन में आने वाले पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जाएगा। इसे देश के कई राज्यों के जिलों में लागू किया जा चुका है, जहां एक ही क्षेत्र में कोरोना के कई मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें