फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वीजा लगवाने का झांसा देकर कंसल्टेंट कंपनी ने ठगे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के लकाला गांव निवासी प्रताप सिंह से आरएस इमिग्रेशन कंसल्टेंट कंपनी ने वीजा लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये ठग लिए। मामला जुलाई माह का है। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर सेक्टर-17 थाने ने अब कंपनी संचालकों व अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में प्रताप सिंह ने बताया कि उसने विदेश जाने के लिए सोशल मीडिया में एक विज्ञापन देखा था। इसके बाद उसने दिए गए नंबर पर फोन किया तो उसे दस्तावेजों सहित सेक्टर-17 स्थित एससीओ 129-130 के आरएस इमिग्रेशन कंसल्टेंसी कंपनी के ऑफिस में बुलाया गया। यहां पहुंचने पर संचालकों सहित अन्य ने उसे बातों में फंसाकर विदेश यात्रा करवाने के जरिए वीजा लगवाने का झांसा दिया और उससे अलग-अलग किस्तों में तीन लाख रुपये ले लिए। लेकिन बाद में कंपनी की ओर से न तो विदेश भेजा गया और न ही वीजा लगवाया गया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। मामला पुराने होने के चलते मनिंदर सिंह, परमजीत सिंह और अन्य के खिलाफ सेक्टर-17 थाने में आईपीसी ही धारा 406, 420, 467, 468, 471, 120बी के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें