मनीमाजरा। वार्ड नंबर-4 की इंदिरा कॉलोनी में लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर और एरिया पार्षद सुमन शर्मा ने पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य शुरू किया। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों की लगातार शिकायतों के बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर जाकर काम शुरू किया। निगम अधिकारियों ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और आश्वासन दिया कि यह जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रोड विंग के एसडीओ बलराज छिकारा सहित कॉलोनी निवासी मौजूद रहे। इनमें राजकुमार सैनी, चंदन सिंह, सीमा, अनीता जायसवाल, कमल मोरिया, अमित बिरला, अनीता असवाल, ज्योति, विनोद शर्मा, सोनू शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।