फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीजीआई के एडवांस न्यूरो साइंस का निर्माण पूरा, उद्घाटन का अभी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में निर्माणाधीन एडवांस न्यूरो सांइस भवन का निर्माण पूरा कर लिया गया है। मरीजों को बेहतर इलाज देने के लिए पीजीआई प्रशासन विशेषज्ञों के साथ पैरामेडिकल की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू की दी है लेकिन मरीजों को अब भी इस सुविधा के लिए इंतजार करना होगा। कारण, उद्घाटन के लिए तिथि तय न होना है। तय समय सीमा के अनुसार इस भवन का उद्घाटन एक साल पहले ही होना था लेकिन अलग-अलग कारणों से फिलहाल अब तक नहीं हो सका है। हालांकि, पीजीआई प्रशासन का कहना है कि सेंटर का उद्घाटन जल्द ही होगा। बता दें कि 490 करोड़ की इस परियोजना को भारत सरकार ने 2017 में मंजूरी दी थी। मार्च 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान सेंटर का निर्माण कार्य रुक गया था और जून 2020 में फिर से शुरू किया गया था। सेंटर में 300 जनरल वार्ड बेड, 10 मॉड्यूलर ओटी और आईसीयू वाले ओटी कॉम्प्लेक्स, 10 हाई-डिपेंडेंसी यूनिट बेड और 30 प्राइवेट वार्ड के मरीजों के लिए सुविधा होगी। इसके साथ ही इसमें 232 कारों के लिए पार्किंग की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन

अत्याधुनिक तकनीक से होगा लैस : इसमें सेरेब्रोवैस्कुलर सर्जरी, स्कल बेस सर्जरी, स्पाइनल फंक्शनल न्यूरोसर्जरी की सुविधा उपलब्ध होंगी। ब्रेन सूट की सुविधा देने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि इस सुविधा की जरूरत वाले मरीजों को विदेश न जाना पड़े। ब्रेन सूट एक अत्याधुनिक तकनीक है जो हमारे सर्जनों को मस्तिष्क ट्यूमर पर प्रभावी ढंग से ऑपरेशन करने में सक्षम बनाती है। इस केंद्र में स्ट्रोक, इम्यूनोलॉजिकल डिसऑर्डर, ट्रॉपिकल न्यूरोलॉजी, न्यूरोमस्कुलर डिवीजन और न्यूरो-डीजेनेरेटिव डिसऑर्डर जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के मरीजों का भी इलाज होगा। इस केंद्र में सभी न्यूरोलॉजिकल और न्यूरोसर्जरी सेवाएं एक ही छत के नीचे दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें