हरियाणा पुलिस में इंडिया रिजर्व बटालियनों में कांस्टेबल पदों के लिए पुरुष व महिला (खिल़ाड़ी) से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 फरवरी है।
कुल 308 पद हैं, जिनमें से 298 पद पुरुषों के लिए और 10 पद महिलाओं के लिए हैं। प्रस्तावित वेतनमान 5200 से लेकर 20200 रुपए है। आवदेकन की आयु जनवरी, 2014 तक 18 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार दी जाएगी।
आवदेक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं पास होना चाहिए। आवेदन के लिए 100 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आरक्षित श्रेणी के आवदेकों के लिए कोई शुल्क नहीं हैं, जबकि महिलाएं 50 रुपए शुल्क देकर आवेदन कर सकती हैं।
अधिक जानकारी के लिए और आवेदन करने के लिए हरियाणा पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग ऑन करें।