फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: वकील पर हमला करने वाले आरोपी सिपाही को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास स्थित पुलिस कांप्लेक्स में वकील पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी सीनियर कांस्टेबल अमित कुमार को पुलिस ने मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने शराब के नशे में घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने सोमवार को लेडी कांस्टेबल नेहा पांडे के भाई और जिला अदालत में प्रैक्टिस कर रहे 23 वर्षीय वकील नीतिश पांडे पर चाकू से हमला कर दिया। वार नीतिश के हाथ पर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत सेक्टर 16 अस्पताल पहुंचाया। इस झगड़े की वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें महिला सिपाही नेहा पांडे आरोपी के गिरहबान को पकड़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें