फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में कांग्रेस का चुनावी बिगुल, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने मनीमाजरा में चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। ठाकुरद्वारा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों के निवास पर हुई रणनीतिक बैठक में सांसद मनीष तिवारी ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, बूथ समिति सदस्य और बीएलए मौजूद रहे। मनीष तिवारी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोगों के सशक्तीकरण के लिए नहीं, बल्कि उनके मताधिकार को कमजोर करने का प्रयास है।
उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने की असली ताकत बूथ स्तर पर होती है। हर बूथ पर मजबूत समितियां गठित कर उन्हें सक्रिय रखना जरूरी है। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची की जांच करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी समर्थक का नाम सूची से न कटे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि मनीमाजरा में संगठन पूरी मजबूती के साथ काम कर रहा है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियां पहुंचा रहे हैं। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें