मनीमाजरा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी के खुलासे के समर्थन में चंडीगढ़ कांग्रेस का वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चल रहा है। बुधवार शाम को मौलीजागरां गांव वार्ड नंबर 8 में कांग्रेसी नेता हरभजन सिंह व सुरिंदर ठाकुर ने वार्ड अपनी टीम के साथ शुरु किया। इन नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के सामने वोट चोरी की सच्चाई रखी है। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि इस संदेश का घर-घर पहुंचाकर भाजपा की अलोकतांत्रिक चालों का पर्दाफाश करें।