फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, दूरबीन लगाकर की सांसद की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सांसद किरण खेर की उपस्थिति की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना के नेतृत्व में सदस्यों ने सेक्टर- 16 स्टेडियम के पास सांसद के गुम होने के पोस्टर बांटे। वहीं दूरबीन लगाकर सांसद की तलाश भी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर में जबर्दस्त बारिश से बाद उत्पन्न गंभीर स्थिति के बावजूद सांसद किरण खेर गायब हैं। जनता भी उनकी तलाश कर रही है। इसलिए उनके लापता होने के पोस्टर बांटे गए हैं। मनोज लुबाना ने कहा कि बाढ़ के प्रकोप से अब तक कोई राहत नहीं मिली है। बड़ी संख्या में चंडीगढ़ के इलाके अब भी डूबे हुए हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बिजली कटौती और पेयजल आपूर्ति रुकने से स्थिति और भी खराब हो गई है। इलाके से पानी निकालने के लिए ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं। निचले इलाके बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। लुबाना ने कहा कि हमारी टीम फंसे हुए लोगों को बचाने और उन्हें भोजन उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे ने कहा, ‘जब चंडीगढ़ के लोगों को जरूरत होती है तो मैडम किरण खेर हमेशा गायब रहती हैं। वह सिर्फ वोट मांगने आती हैं और जनता के प्रति उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं है।’ विरोध प्रदर्शन के दौरान राजीव मौदगिल, यादविंदर मेहता, साहिल दुबे, आशीष पाल, हरमन जस्सर, मंज़ूर खान, हरकीरत सिंह, अंश उपाध्याय, मनीष राय और परतीक बदवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें