फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के जन्मदिन पर भाजपा की पोल खोलने के लिए कांग्रेस पहुंचेगी घर-घर

Tue, 19 Jun 2018 09:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर
विज्ञापन

केंद्र और हरियाणा में सत्तासीन भाजपा के चुनावी वादों की पोल खोलने के लिए कांग्रेस हर घर तक पहुंचेगी। मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर हरियाणा में इसकी शुरुआत की जा रही है। अभियान को ‘कांग्रेस घर-घर’ नाम दिया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने यहां पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी वर्ग ऐसा नहीं है जिसे सरकार ने कष्ट में न डाला हो। साल भर चलने वाले कांग्रेस घर-घर अभियान के तहत केंद्र व राज्य सरकार के कार्यकाल में देश में बढ़े जातिवाद, सांप्रदायिकता, बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार को उजागर किया जाएगा। गांव-गांव जाकर हर व्यक्ति के पास जाकर भाजपा सरकार के विरुद्ध पोल-खोल मुहिम भी चलाई जाएगी।

आईएएस (सेवानिवृत्त) प्रदीप कासनी और जेएनयू छात्र नेता प्रदीप नरवाल की मौजूदगी में तंवर ने ‘हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ’ साइकिल यात्रा के तीसरे चरण की घोषणा भी की। यात्रा 19 जुलाई से 22 जुलाई तक चलेगी और किलोई-सांपला से शुरू होकर कलानौर (रोहतक) में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान सांपला और कलानौर में दो रैलियां का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन


तंवर ने कहा कि भाजपा राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए अपने हिस्से का पानी भी राजस्थान को दे रही है। चूंकि, वहां चुनाव होने हैं। हरियाणा में जल संकट है और पड़ोसी राज्य के लोगों के गले तर किए जा रहे हैं। बिजली संकट से भी लोग परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी मुश्किल से 2-4 घंटे ही बिजली मिल रही है।

राज्य के गन्ना उत्पादकों का 700 करोड़ रुपये का बकाया चीनी मिलें नहीं दे रहीं। किसानों से गन्ना भी समय पर नहीं खरीदा जा रहा। भाजपा कार्यकाल में कर्मचारी वर्ग भी पीड़ित है। तंवर ने कहा कि भाजपा और आरएसएस नेताओं ने सूरजकुंड में प्रदेश को पांचवीं बार आग में झोंकने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस इनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें