चब्बेवाल उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के हलका इंचार्ज कुलविंदर सिंह रसूलपुर ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रसूलपुरी को आप में शामिल किया। इस दौरान सांसद डॉ. राजकुमार भी उपस्थित थे। इसके साथ ही कांग्रेस के लंबे समय तक जिला अध्यक्ष रहे पूर्व विधायक (दिवंगत) चौधरी राम रतन के पोते गुरप्रीत भी मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद डॉ राजकुमार की उपस्थिति में आज आप में शामिल हो गए।