फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता बोले- एसवाईएल मुद्दा बीच में छोड़ भागे सुखबीर

Mon, 20 Feb 2017 08:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुनील जाखड़ - फोटो : File Photo
विज्ञापन
 पंजाब कांग्रेस के प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि एसवाईएल जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे को बीच में छोड़कर डिप्टी सीएम सुखबीर बादल भागते फिर रहे हैं। या फिर वह इनलो के साथ भाईचारा निभा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इनेलो के कदम से पंजाब का माहौल खराब हो सकता है, इसलिए मामले में प्रधानमंत्री को दखल देना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता के दौरान जाखड़ ने कहा कि एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट में पंजाब को अपना रिस्पॉन्स देना है, उसके बाद फैसला आना है। सुखबीर यह नहीं कह सकते कि वह चुनाव बाद छुट्टियां बिताने चले गए।

ऐसे अहम समय पर न तो सरकार है और न ही अकाली दल। उन्हें पीएम व गृहमंत्री से मिलकर बात करनी चाहिए थी कि इनेलो समस्या खड़ी करने की कोशिश कर रही है, लेकिन वह इससे भाग रहे हैं। भाजपा से कोई उम्मीद की ही नहीं जा सकती, क्योंकि अमित शाह के बयान में कहीं भी पंजाब का जिक्र नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार बनने पर रिव्यू होंगी तलवंडी साबो प्लांट की शर्तें

सुनील जाखड़ - फोटो : File Photo
सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब में सबसे बुरा हाल भाजपा का ही होगा। इसका कारण प्रधानमंत्री का अहंकार और नोटबंदी हैं। छोटा कारोबारी, शहरी भाजपा से बेहद नाराज हैं, पार्टी का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

जाखड़ ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के खिलाफ कोई फैसला दे दिया तो कानून-व्यवस्था का क्या होगा। ऐसे में प्रधानमंत्री को दखल देना चाहिए। पंजाब की भलाई के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। 

सुखबीर की डिप्टी सीएम और शिअद प्रधान के तौर पर दोहरी जिम्मेदारी बनती है। अगर उन्हें छुट्टी मनानी है तो इस्तीफा दे दें, फिर राज्यपाल देखेंगे कि क्या करना है। जाखड़ ने कहा कि पार्टी उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रधान दोनों कह चुके हैं कि कांग्रेस का फोकस सस्ती बिजली देना है। सत्ता में आने के बाद तलवंडी साबो थर्मल प्लांट की शर्तें रिव्यू की जाएंगी। यह कंपनी कॉन्ट्रैक्ट लेने के योग्य ही नहीं थी, फिर भी दिया गया। एग्रीमेंट की जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें