फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा, विज साहब, आपकी हैसियत बहुत बड़ी, लेकिन पार्टी कुछ ना समझे तो क्या कहें

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से विज की नाराजगी को मुद्दा बना रही कांग्रेस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लगातार कांग्रेस पर हमलावर रहने वाले प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को हरियाणा कांग्रेस ने निशाने पर लेते हुए उनके बयान पर पलटवार किया है। एक्स हैंडल पर पूर्व मंत्री को टैग करते हुए हरियाणा कांग्रेस ने लिखा है कि विज साहब, 6 बार के विधायक और पूर्व गृह मंत्री के नाते आपकी हैसियत बहुत बड़ी है, लेकिन अगर आपकी पार्टी कुछ ना समझे तो क्या कहें। हरियाणा की जनता कह रही है कि भाजपा में इतने कद्दावर नेता की ये दुर्गति है तो आम कार्यकर्ता की क्या पूछ होगी।
विज की भाजपा से नाराजगी को हरियाणा कांग्रेस अब भुनाने की कोशिश में है। कांग्रेस सोशल मीडिया विंग ने विज की नाराजगी को दिखाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है और यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि अकेले कांग्रेस ही नहीं भाजपा में भी गुटबाजी है। पिछले दिनों अनिल विज को नए मंत्रिमंडल से बाहर रखने के चलते कांग्रेस ने लिखा था कि ''''वो इतना रूठे कि सनम ने मनाना ही छोड़ दिया... पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के साथ उनकी पार्टी का ये रवैया आखिर क्यों है।''''
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री अनिल विज ने नायब सैनी के नेतृत्व में मंत्री बनने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद से वह लगातार पूर्व सीएम मनोहर लाल पर निशाना साधते रहे हैं और समय समय पर अपनी नाराजगी जाहिर करते रहे हैं। कांग्रेस नेता जानते हैं कि विज की प्रदेशभर में बेबाक नेता के रूप में छवि है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी पहुंच है। इसलिए रणनीति के तहत कांग्रेस ने विज पर निशाने साधने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि एक तरफ कांग्रेस सैनी को सीएम बनाकर यह दिखाने की कोशिश कर रही है कि वह किसी आम नेता को भी बड़ी कुर्सी पर बैठा सकती है, जबकि पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता विज के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें