फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बजट में हरियाणा की अनदेखी पर कांग्रेस सांसदों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के कांग्रेस सांसदों ने शुक्रवार को नई दिल्ली संसद भवन में केंद्रीय बजट में राज्य की कथित उपेक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, वरुण मुलाना, जयप्रकाश और सतपाल ब्रह्मचारी शामिल हुए। इस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा- जिस तरह केंद्र सरकार ने बजट में हरियाणा की अनदेखी की, अब विधानसभा चुनाव में लोग भी भाजपा की इसी तरह अनदेखी करेंगे। चारों सांसदों ने हाथ पर तख्तियां ले रखी थी और केंद्र सरकार का विरोध जता रहे थे। रोहतक सांसद दीपेंद्र ने दावा किया कि बजट में हरियाणा के लिए कोई प्रावधान नहीं किया गया है। हुड्डा ने कहा, क्या हरियाणा देश का हिस्सा नहीं है? सरकार को तो हमारी मांग पर भी आपत्ति है। मैं उन्हें बता दूं कि जिस तरह से बजट में हरियाणा को नजरअंदाज किया गया है, उसी तरह से चुनाव में लोग भी भाजपा को नजरअंदाज करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा शामिल नहीं हुई। हालांकि दो दिन पहले संसद में बजट प्रतिक्रिया के दौरान उन्होंने अपना विरोध जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें