फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा विवादित कपड़े पहनकर विधानसभा में जाने पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इन कपड़ों में नहीं मिलेगी अनुमति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस के एनआईटी विधायक नीरज शर्मा के कपड़ों पर विवाद हो सकता है। शर्मा जय सिया राम, तुलसीदास की चौपाइयां और अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं वाला कफन पहनकर विधानसभा में प्रवेश करने के लिए अड़े हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने साफ कर दिया है कि यदि शर्मा अमर्यादित कपड़े पहनकर आते हैं तो उन्हें विधानसभा में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। विधायक शर्मा का कहना है कि स्पीकर उनके अभिभावक हैं। उन्हें देखना चाहिए कि उनका विधायक इस तरह के कपड़ों को पहनने के लिए क्यों मजबूर हुआ। उनके क्षेत्र के लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं। सीएम व मंत्री ने शीतकालीन सत्र में कहा था कि एक महीने में 28 करोड़ के विकास कार्यों की फाइल मंजूर कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनका कहना है कि विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी बताया कि उनके कपड़ों में आपत्तिजनक क्या है। उन्होंने यह कहा कि वह हाउस नहीं छोड़ेंगे। भले ही उन्हें बिना कपड़ों की प्रवेश क्यों करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें