फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू ने प्रकाश सिंह बादल को कहा धृतरास्ट्र, बोले- सिर्फ बेटा सुखबीर बादल नजर आता है

Sun, 30 Sep 2018 06:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू
विज्ञापन
एक निजी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तुलना धृतराष्ट्र से कर दी और तीखा वार करते हुए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से धृतराष्ट्र को सिर्फ अपना पुत्र दुर्योधन ही नजर आता था, वैसे ही प्रकाश सिंह बादल को सिर्फ अपना बेटा सुखबीर बादल ही नजर आता है।
विज्ञापन


पंजाबी भवन में आए नवजोत सिद्धू सीनियर अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा द्वारा सभी पदों से इस्तीफा देने पर टिप्पणी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुखबीर और मजीठिया की जोड़ी ने पार्टी को बर्बाद कर दिया है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के लोगों ने उन पर विश्वास किया है जिसका प्रमाण चुनाव में मिली जीत है।

पेट्रोल और डीजल के रेटों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर उन्होंने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के वक्त कच्चे तेल का रेट 150 डॉलर प्रति बैरल तक जाने के बावजूद पेट्रोल के रेट 80 रुपये प्रति लीटर नहीं गए थे। यह तेल कंपनियों को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। उन्होंने 1992 के आंकड़ों का वर्णन करते हुए कहा कि धान और गेहूं के एमएसपी में मात्र पांच फीसदी, जबकि डीजल में 15 फीसदी वृद्धि हुई है।जबकि पड़ोसी देशों में तेल के रेट बहुत कम हैं।
विज्ञापन


पटियाला से सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी द्वारा अफीम की खेती हिमायत का समर्थन करते हुए सिद्धू ने कहा कि उनके ताया जी अस्पताल से पर्ची लेकर अफीम लिया करते थे और लंबी उम्र जिए लेकिन मजीठिया ने पंजाब में चिट्टे का जहर घोल दिया और माताओं को उनके बेटों की मौत पर रोने को मजबूर कर दिया।

पंजाब पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार: डीजीपी
निजी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे पंजाब पुलिस के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार और काबिल है। जालंधर के थाना मकसूदां और मोगा के कोरियर ऑफिस में बम ब्लास्ट की घटना की उन्होंने जांच जारी होने का दावा किया। पुलिस पर अकाली दल की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि हम अपना काम करना जानते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें