फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: बेरोजगार शिक्षकों को पीटना चुनाव में कांग्रेस को पड़ सकता है भारी

Fri, 17 Dec 2021 06:19 PM IST
ajay kumar अनिल कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब विधानसभा चुनाव में बेरोजगार अध्यापकों को पीटने का मामला गरमा सकता है। कांग्रेस सरकार को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है। अध्यापकों का कहना है कि वे कांग्रेस को पुराना वादा याद दिला रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस की लाठी से जख्मी हुए बेरोजगार शिक्षक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री की रैलियों में बेरोजगार शिक्षकों की पिटाई पंजाब विधानसभा चुनाव में मुददा बन सकता है। फाजिल्का, गुरुहरसहाए, मानसा व संगरूर में सीएम की रैली के दौरान उक्त शिक्षकों को पीटने की घटनाएं घट चुकी हैं। शिक्षकों की पिटाई की एक वीडियो भी वायरल हो रही है।

विज्ञापन


बेरोजगार शिक्षकों का कहना है कि पूरे प्रदेश में वे 10 हजार हैं और परिवार वालों को मिलाकर करीब 10 हजार मतदाता हैं। बेरोजगार शिक्षकों का कहना है कि वे कांग्रेस को अपना किया हुआ वादा याद दिलवा रहे हैं, जो पिछले विधानसभा चुनाव में उन्हें रोजगार देने की बात कही थी। 

मुख्यमंत्री की रैली में उनसे बातचीत करने जाते हैं तो पुलिस पीटती है। उधर, ईटीटी (पीएसटेट पास) बेरोजगार शिक्षक यूनियन के नेता गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें फाजिल्का, फिरोजपुर, मानसा, संगरूर व गुरुहरसहाए में लाठियों से बुरी तरह पीटा है। उनके लगभग 50 लोग गंभीर जख्मी हैं, इनमें 20 से ज्यादा महिलाएं हैं। सीएम सिक्योरिटी के डीएसपी ने जानवरों की तरह उन्हें पीटा है। डीएसपी के जुल्मों की सजा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भुगतनी पड़ेगी। पूरे पंजाब में 10 हजार शिक्षक हैं, जिन्होंने टेट परीक्षा पास की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें