चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस ने 16 अगस्त को विधायक दल की बैठक बुलाई है। चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर होने वाली बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की जाएगी। मानसून सत्र में विपक्ष सरकार को नूंह हिंसा, प्रदेश में आई बाढ़ और जलभराव, सीईटी स्क्रीनिंग टेस्ट में प्रश्नों के दोहराव के मुद्दे पर गठबंधन सरकार को घेरने की तैयारी में है। बैठक की अध्यक्षता हुड्डा करेंगे और एक-एक विधायक को सदन में मामले उठाने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।