फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: गुरु के सच्चे सिख भागते नहीं... कांग्रेस नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई को सराहा, अमृतपाल पर ली चुटकी

Sat, 18 Mar 2023 09:36 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

अमृतपाल का कार में बैठकर भागते हुए का एक वीडियो भी सामने आया। कार में उनके एक सहयोगी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पुलिसकर्मी ''भाई साब'' (अमृतपाल) के पीछे थे। एक अन्य समर्थक ने एक वीडियो साझा किया जिसमें वह दावा कर रहा था कि पुलिसकर्मी उसका पीछा कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह उर्फ राजा वडिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वारिस पंजाब दे संस्था के प्रमुख अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई को लेकर अब राजनीति भी गर्मा गई। इस मामले में अब राजनेता भी अमृतपाल सिंह पर चुटकी लेकर उस पर तंज कस रहे हैं। कांग्रेस के राज्य प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अमृतपाल सिंह पर अपने ट्विटर हैंडल पर चुटकी लेते हुए कहा है कि गुरु के सच्चे सिख भागते नहीं हैं। मजबूरी में ही सही पंजाब पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें।

विज्ञापन


अमृतपाल एजेंसियों का आदमी : बिट्टू
कांग्रेस नेता एवं सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो अपलोड कर अमृतपाल को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि ‘मैं टीवी में देख रहा हूं। अमृतपाल आगे भाग रहा है, जबकि पंजाब पुलिस उसके पीछे है। क्या कभी बाणे वाला सिख भी इस तरह भागता है। अगर अमृतपाल सिंह सही था तो उसे सीधे पंजाब पुलिस के सामने गिरफ्तारी देनी चाहिए थी। यह लोगों के बच्चों को मरवाने आया है। अब साफ हो गया कि यह एजेंसियों का आदमी है। यह गीदड़ है।’

पंजाब पुलिस की कार्रवाई सराहनीय : रंधावा
पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा ने ट्वीट कर लिखा है कि देर से ही सही पंजाब पुलिस की कार्रवाई का वे स्वागत करते हैं। उन्होंने समूह पंजाबियों से विनती की है कि वे शांति बनाए रखें। अफवाहों पर विश्वास न करें।
विज्ञापन


राज्य के लोग अमन-शांति बनाए रखेंः अश्वनी शर्मा
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर की कार्रवाई को लेकर जारी अपने बयान में कहा कि पंजाबवासी अमन-शांति व भाईचारा बनाए रखें और कानून को अपना काम करने दें। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने यह कदम उठाने में देरी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें