फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पगड़ी से राजीव गांधी की प्रतिमा साफ करने पर मंड ने सिख संगत से मांगी माफी, बोले...

Thu, 03 Jan 2019 09:25 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
Gursimran Singh Mand - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को अपनी दस्तार (पगड़ी) से साफ करने वाले कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने समूह सिख संगत से माफी देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते। यह काम अचानक हुआ। वह देश और विदेश में बैठे सभी सिखों से इस बात की माफी मांगते हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे उन्हें माफ कर देंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते माह शिअद यूथ नेता गुरदीप गोशा और मीत पाल दुगरी ने सलेम टाबरी इलाके में लगी राजीव गांधी की प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता गुरसिमरन सिंह मंड मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में उन्होंने कालिख हटाने के लिए अपनी दस्तार को उतार दिया और सफाई करने लगे।

 घटना के बाद पुलिस ने गोशा और दुगरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लेकिन दस्तार से प्रतिमा को साफ करने पर मंड खुद फंस गए। सिखों ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग उठाई थी। इसके अलावा उन्हें धमकियां भी मिली थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें