फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर कांडः कांग्रेस नेता ने डिप्टी सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 23 Dec 2015 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर कांड को लेकर विधानसभा में कांग्रेस विपक्ष के नेता ने उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर बड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सुखबीर बादल हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिव लाल डोडा को बचाने के लिए उसकी गिरफ्तारी में देरी करा रहे हैं। पुलिस उसे कानूनी विकल्प देने के लिए समय ले रही है।
विज्ञापन


पुलिस व इंटेलीजेंस जानती हैं कि डोडा कहा है। उन्होंने युवक भीम टांक की निर्मम हत्या के विरोध में सेंट्रल वाल्मीकि सभा ने जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन कर पंजाब सरकार का पुतला फूंका। इस रोष धरने में कांग्रेस विधानसभा में विपक्ष नेता व चमकौर साहिब से विधायक चरणजीत सिंह चन्नी ने भी हिस्सा लिया।

सभा अध्यक्ष गेजा राम ने न्याय दिलवाने के लिए चन्नी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने भीम टांक व गुरजंट सिंह के परिवार को निष्पक्ष न्याय के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी है। चन्नी ने कहा कि बादल सरकार ने सिर्फ मुख्य आरोपी को बचाने के लिए एसआईटी बनाई है।
विज्ञापन


पंजाब कांग्रेस इस लड़ाई को निर्णायक नतीजे तक लेकर जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस कंपेन कमेटी के उप चेयरमैन साधु सिंह धर्मसोत, विधायक काका रणदीप सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिंदर सिंह भांबरी, गेजा राम वाल्मीकि राष्ट्रीय अध्यक्ष सैंट्रल वाल्मीकि सभा इंडिया समेत हजारों वाल्मीकि समर्थक भी मौजूद थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें