पिंजौर। कांग्रेस पार्टी की ओर से वोट चोरी – गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन बिटना रोड पर स्थित रविदास भवन परिसर में किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. प्रोफुल्ला विनोदराव गुधड़े एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर अंबाला लोकसभा सांसद वरुण चौधरी ने शिरकत की। इस अवसर पर सांसद वरुण चौधरी ने कहा कि लोग अब वोट चोरी के खिलाफ खड़े हो रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महिला अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, मनवीर कौर गिल पूर्व मेयर पंचकूला, जिप चेयरमैन सुनील शर्मा, सचिन शर्मा सहित अन्य ने हिस्सा लिया। संवाद