फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस, इनेलो और आप विधानसभा चुनाव में जुटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस, इनेलो और आप विधानसभा चुनाव में जुटीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में अभी 3 माह शेष हैं। ऐसे में अब सभी राजनीतिक दल इनकी तैयारियों में जुट गए हैं। 15 सितंबर के आसपास आचार संहिता लगने के आसार हैं और अक्तूबर में चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में सभी दलों ने अभी से अपने-अपने तरीकों से माहौल बनाना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित कांग्रेस अब हर जिले में 16 जून से 14 जुलाई तक जिलास्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। इस सम्मेलन में हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शिरकत करेंगे। कांग्रेस इसकी शुरुआत 16 जून से करनाल से करने जा रही है। एक दिन में दो से तीन कार्यकर्ता सम्मेलन होंगे। इन सम्मेलन में पार्टी सभी कार्यकर्ताओं को विधानसभा की तैयारियों में जुटने के निर्देश जारी करेगी। कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में इन सम्मेलनों में शिरकत करने के आदेश जारी किए गए हैं।

इनेलो 17 से 23 जून तक करेगी जिला स्तरीय बैठकें
वहीं, इनेलो ने भी जिला स्तर बैठक करने की योजना बनाई है। यह बैठक 17 जून से 23 जून तक चलेगी। बैठकों में इनेलो जिलाध्यक्ष, हलकाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समेत पूर्व विधायक, पूर्व सांसद भाग लेंगे। इन बैठकों को पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा संबोधित करेंगे। बैठक की शुरुआत सोमवार 17 जून को अंबाला और यमुनानगर से होगी। प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि लोकसभा चुनावों के बाद पार्टी पहली बार जिलास्तर की बैठक आयोजित करने जा रही है। इन बैठकों में आगे आने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंथन किया जाएगा। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जाएंगे और सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आप 30 से विधानसभा चुनाव का करेगी आगाज
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया, 30 जून को हरियाणा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आएंगी और वह विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगी। उन्होंने बताया, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा के बाद रैली का स्थान निर्धारित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी तीन दिन के भीतर हमारे सभी संगठन मंत्री हरियाणा के सभी 22 जिलों में मीटिंग करेंगे और आगामी एक सप्ताह में सभी 90 विधानसभाओं में मीटिंग करेंगे। कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और गांव गांव जाएंगे। आप ने जो बेहतरीन कार्य दिल्ली और पंजाब में किए हैं, उनसे लोगों को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें