फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हरियाणा के लिए गठित की स्क्रीनिंग कमेटी, मधुसूदन मिस्त्री बनाए गए अध्यक्ष

Sun, 15 Sep 2019 03:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

-2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 47 सीटें जीतीं और अपनी सरकार बनाई
-90 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस केवल 15 सीटें ही जीत सकी थी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने स्क्र्तीनिंग कमेटी का गठन कर दिया है। हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया इसी कमेटी के माध्यम से संपन्न होगी। 

विज्ञापन


हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के इच्छुक कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं का पैनल इसी स्क्रीनिंग कमेटी को भेजा जाएगा। किस सीट पर कौन सा चेहरा जिताऊ है, इसकी समीक्षा करते हुए यह कमेटी प्रत्याशियों के नाम तय करेगी। 

ये भी पढ़ेंः हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 'जजपा' ने घोषित किए 7 उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित इस कमेटी में हरियाणा से केवल कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम है। पांच सदस्य इस स्क्र्तीनिंग कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री होंगे। जबकि दीपा दासमुंशी, देवेंद्र यादव, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुलाम नबी आजाद, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुमारी सैलजा और सीएलपी लीडर एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस कमेटी के सदस्य होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें