फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पेट्रोल-डीजल व सीएनजी के बढ़े दामों पर भड़की कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आम लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम में तीन-तीन रुपये प्रति लीटर तथा सीएनजी के दाम में दो रुपये प्रति किलो की वृद्धि किए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ढिल्लों ने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ाना जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले ही रसोई गैस, खाद्य पदार्थों, बिजली और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी महंगी होने से आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। ढिल्लों ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही ईंधन की कीमतें बढ़ा दी गईं, जिससे सरकार की मंशा स्पष्ट दिखाई देती है।
उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का असर हर वर्ग पर पड़ता है, क्योंकि ट्रांसपोर्ट महंगा होने से सब्जियां, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों के दाम भी बढ़ जाते हैं। इसका सबसे अधिक असर मध्यम वर्ग, मजदूर, छोटे व्यापारी, टैक्सी और ऑटो चालकों पर पड़ता है।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने मांग की कि पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें तुरंत वापस ली जाएं और सरकार आम जनता को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें