फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कांग्रेस ने बनाई रणनीति समिति, हुड्डा-सैलजा समेत 45 नेता शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बैठक दस अगस्त को दिल्ली में बुलाई गई, बाबरिया हैं कमेटी के चेयरमैन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए काम शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वीरवार को चुनाव रणनीति समिति का गठन किया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया को समिति का चेयरमैन और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान को कन्वीनर नियुक्त किया गया है। समिति में 45 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिसमें सभी धड़ों के प्रमुख नेता शामिल हैं। बाबरिया ने समिति की पहली बैठक दस अगस्त को नई दिल्ली के हरियाणा भवन में बुला ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या बैठक में सभी सदस्य पहुंचते हैं या फिर कमेटी का बायकॉट करते हैं।
विज्ञापन

कमेटी में प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया चेयरमैन, उदयभान कन्वीनर, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, सांसद सतपाल ब्रहमचारी, सांसद वरुण चौधरी, वरिष्ठ नेता अजय यादव, रोहित चौधरी, चौधरी बीरेंद्र सिंह, चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक, महेंद्र प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह कादियान, अशोक अरोड़ा, कुलदीप शर्मा, हरमोहिंद सिंह चट्ठा, आफताब अहमद, बीबी बत्रा, जितेंद्र कुमार भारद्वाज, रामकिशन गुर्जर, सुरेश गुप्ता, दिव्यांशु बुद्धिराजा, अविनाश यादव, सुधा भारद्वाज, पूनम चौहान, सुनीता शर्मा, गीता भुक्कल, राव दान सिंह, जगबीर मलिक, जयवीर सिंह वाल्मीकि, राजिंदर सिंह जून, बिशन लाल सैनी, पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन, पूर्व मंत्री संपत सिंह, आनंद सिंह डांगी, निर्मल सिंह, करण सिंह दलाल, राव नरेंद्र सिंह, अनीता यादव, ढिल्लू राम बाजीगर, राम निवास, राकेश कांबोज और चंद्रप्रकाश को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें