चंडीगढ़ कांग्रेस के कैशियर बने सुनील चोपड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
काफी समय से खली पड़े चंडीगढ़ कांग्रेस के कैशियर पद पर नई नियुक्ति हो ही गई। हाईकमान के आदेश पर यह पद भरा गया। सेक्टर-18 निवासी सुनील चोपड़ा (टीटू) को शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस का कैशियर नियुक्त किया गया है। चोपड़ा कांग्रेस पार्टी से लंबे समय से जुड़े हैं। यह पद कमलजीत पंछी के इस्तीफा देने के बाद से खाली था।
पंछी ने छह माह पहले जब कार्यकारिणी का गठन हुआ था, तभी इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद खाली था। उस समय कार्यकारिणी में सुनील चोपड़ा को सीनियर नेता के बावजूद प्रदेश सचिव नियुक्त किया था। लेकिन अब चोपड़ा को कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद कैशियर के पद पर नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष के बाद सिर्फ कैशियर का पद ही ऐसा है जो एक है। चोपड़ा इस समय सेक्टर-18 के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा राधा कृष्ण मंदिर के भी अध्यक्ष है।