फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को नेता विपक्ष का दर्जा, कैप्टन अजय यादव को भी मिली जिम्मेदारी

Wed, 11 Sep 2019 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अध्यक्ष कुमारी शैलजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा में नए नेता विपक्ष बन गए हैं। स्पीकर कंवर पाल ने हुड्डा को नेता विपक्ष का दर्जा देने की अधिसूचना बुधवार को जारी कर दी। वर्तमान विधानसभा भंग होने तक पूर्व सीएम को नेता विपक्ष की सुविधाएं भी मिलेंगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने स्पीकर को इस संबंध में पत्र लिखा था।

विज्ञापन


सैलजा ने कहा था कि विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को नेता विपक्ष का दर्जा दिया जाए। उन्हें सर्वसम्मति से कांग्रेस विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। स्पीकर कंवर पाल ने बताया कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पत्र आने के बाद हरियाणा विधानसभा भत्ते एवं पेंशन ऑफ मेंबर्स एक्ट, 1975 के अनुच्छेद 2-डी के तहत उन्होंने हुड्डा को नेता विपक्ष अधिकृत कर दिया है।

अब वह इस पद अनुसार सुविधाओं के पात्र हो गए हैं। याद रहे कि 2014 में विधानसभा चुनाव के बाद इनेलो मुख्य विपक्षी दल था। उसके कुल 19 विधायक थे। जबकि कांग्रेस 15 विधायकों के साथ तीसरे नंबर की पार्टी थी। जैसे-जैसे समय बीतता गया इनेलो विधायकों की संख्या कम होती गई। जींद के विधायक हरिचंद मिड्ढा व पिहोवा विधायक जसविंद्र संधू का निधन हो गया। 
विज्ञापन


मिड्डा के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनके बेटे ने इनेलो छोड़ भाजपा से चुनाव लड़ा और जीत गए। इससे पहले ही इनेलो दोफाड़ हो चुकी थी। जजपा का उदय होने के बाद चार इनेलो विधायक उसके समर्थक बन गए, जबकि बाकी विधायक पार्टी छोड़ गए। अब इनेलो में मात्र तीन विधायक बचे हैं। इसलिए स्पीकर ने इनेलो विधायकों की संख्या 15 से कम होने के बाद ही अभय चौटाला को नेता विपक्ष के पद से हटा दिया था। वहीं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कैप्टन अजय यादव को प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया।

विज्ञापन

सैलजा को सौंपी चुनाव समिति की कमान

हरियाणा कांग्रेस में बदलाव के बाद हाईकमान ने विधानसभा चुनाव के लिए समितियों का गठन शुरू कर दिया है। चुनाव समिति की कमान प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा को सौंपी गई है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुड्डा इसके सदस्य बनाए गए हैं। इसमें पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व सीएलपी लीडर किरण चौधरी, रणदीप सुरजेवाला, कैप्टन अजय यादव, कुलदीप बिश्नोई सहित उनके समर्थकों व अधिकांश विधायकों को जगह दी गई है। चुनाव समिति को 28 सदस्य बनाया गया है। 

इनमें अग्रणी संगठनों के प्रदेशाध्यक्ष व सेवादल के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है। चुनाव प्रचार समिति में दिल्लू राम बाजीगर संयोजक बनाए गए हैं। इसमें तमाम बड़े नेताओं सहित कुल 46 सदस्य शामिल हैं। इनमें सैलजा, हुड्डा, तंवर, बिश्नोई, अजय यादव, किरण चौधरी, दीपेंद्र हुड्डा समेत सभी दिग्गजों के समर्थक शामिल हैं। कांग्रेस हाईकमान ने सभी को जगह देकर गुटबाजी को रोकने की कोशिश की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें