चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा आईटी सेल की ओर से लगातार कांग्रेस पर हमला बोला जा रहा है। साथ ही पलटवार के लिए मजबूत तथ्यों के साथ जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भी आईटी सेल को मजबूत किया है। सोशल मीडिया के पूरे घटनाक्रम पर नजर रखने और हाईकमान को सीधे रिपोर्ट करने के लिए कांग्रेस ने नेशनल कोऑर्डिनेटर सुमित दुबे को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। कांग्रेस हाईकमान ने महासचिव व हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया के साथ सचिव मनोज चौहान और संयुक्त सचिव प्रभुला विनोद राव को लगाया है। ब्यूरो