फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: अब लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही मिलेगा जब्त लाइसेंस, ट्रैफिक पुलिस लगाएगी पाठशाला 

Thu, 02 Dec 2021 01:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संदीप खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

प्रश्न पत्र में ट्रैफिक नियम को तोड़ने पर कितना जुर्माना लगता है, इस तरह के सवाल होते हैं। बाइक पर सवार बच्चे को किस उम्र से हेलमेट पहनना है। इसी तरह 30 सवालों के जवाब देने होते हैं। 
विज्ञापन
वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर जब्त हो चुका लाइसेंस अब ट्रैफिक पुलिस की पाठशाला लगाकर लिखित परीक्षा पास करने के बाद ही मिलेगा। टेस्ट में 30 सवालों (एमसीक्यू) के जवाब देने होंगे। इनमें से 25 सवाल ठीक करने पर ही आपको पास कर सर्टिफिकेट दिया जाएगा। इस सर्टिफिकेट से ही संबंधित अथॉरिटी से लाइसेंस मिलेगा। 

2700 वाहन चालकों को पढ़ाया जा चुका है नियमों का पाठ

ट्रैफिक पुलिस ने 19 नवंबर 2020 से 30 नवंबर 2021 तक 2700 वाहन चालकों को पाठशाला में ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाया। यह पाठशाला सेक्टर- 23 के चिल्ड्रन पार्क में लगाई जाती है। इस पाठशाला में उन्हें बुलाया जाता है, जिनके लाइसेंस खतरनाक ड्राइविंग के कारण जब्त हुए हैं। इनमें से 2579 चालकों ने टेस्ट पास किया और 121 चालक फेल हो गए। हालांकि टेस्ट में फेल हो चुके चालक फिर से पाठशाला लगाकर टेस्ट दे सकते हैं। इन 2700 चालकों में से ओवर स्पीड के 789, बिना हेलमेट के 1516, मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 217, ट्रिपल राइडिंग के 87, रेड लाइट जंप के 85, प्रेशर हॉर्न बजाने और साइलेंस की तेज आवाज के 36 व अन्य तरह के चालान कर लाइसेंस जब्त किए गए। ट्रैफिक पुलिस की ओर से रोजाना 20 से 25 वाहन चालकों को पाठशाला के लिए बुलाया जाता है। पाठशाला में हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने के नुकसानों के बारे में बताया जाता है। पाठशाला में डीएसपी जसविंदर सिंह ने चालकों को स्क्रीन पर एक वीडियो दिखाकर बताया कि किस तरह पटियाला में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार के सिर से ट्रक का टायर निकल गया था, लेकिन उसे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

नकल न कर सकें, अलग-अलग दिए जाते हैं प्रश्नपत्र 

एक दिन की पाठशाला पूरी होने के बाद एक टेस्ट (ड्राइवर रेफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स) होगा। 30 सवालों (एमसीक्यू) के जवाब देने होंगे। इनमें से 25 सवालों के जवाब ठीक होने पर क्वालीफाई किया जाएगा। कोई चालक नकल न कर सके, इसलिए चार अलग-अलग प्रश्न पत्र दिए जाते हैं। हरेक सवाल के चार विकल्प दिए जाते हैं, जिनमें से सही जवाब पर टिक लगाना होता है। इस टेस्ट में रोड साइन के बारे में पूछा जाता है। ट्रैफिक नियम को तोड़ने पर कितना जुर्माना लगता है, इस तरह के सवाल होते हैं। बाइक पर सवार बच्चे को किस उम्र से हेलमेट पहनना है। इसी तरह 30 सवालों के जवाब देने होते हैं। 

पिछले साल की तुलना से चार गुना बढ़े बिना हेलमेट के चालान

पिछले साल की तुलना में इस साल बिना हेलमेट के वाहन चलाने पर चार गुना चालान बढ़ गए हैं। पिछले वर्ष बिना हेलमेट के 1178 वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त हुए। इस साल 4633 चालकों के लाइसेंस जब्त किए गए। डीएसपी ट्रैफिक जसविंदर सिंह पाठशाला लगाने आए चालकों को खासतौर पर हेलमेट न पहनने को लेकर नुकसान के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने चालकों को कहा कि 99 प्रतिशत लोग हेलमेट सही तरीके से नहीं पहनते हैं। 

इस साल 8388 वाहन चालकों के लाइसेंस हुए सस्पेंड 

ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2021 में 8388 वाहन चालकों के चालान कर लाइसेंस सस्पेंड किए। इनमें बिना हेलमेट 4633, ट्रिपल राइडिंग 18, प्रेशर हॉर्न बजाने और साइलेंसर की तेज आवाज के 318, लाल बत्ती जंप के 206, मोबाइल का इस्तेमाल करने के 914, तय सीमा से तेज वाहन चलाने पर 2280 और अन्य नियम नियम तोड़ने पर चालकों के लाइसेंस जब्त किए गए। 

2020 में 11,686 वाहन चालकों के लाइसेंस हुए थे सस्पेंड  

ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2020 में 11,686 वाहन चालकों के लाइसेंस सस्पेंड किए। इनमें डेंजर ड्राइविंग के चालानों में बिना हेलमेट के 1178, ट्रिपल राइडिंग 142, प्रेशर होर्न बजाने और साइलेंसर की तेज आवाज के 83, रेड लाइट जंप के 350, ऑवर स्पीड के 6510, वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 406 व अन्य नियम तोड़ने पर लाइसेंस जब्त हुए। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें