चंडीगढ़। शहर में कोई शातिर चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (सीटीयू) की बस के कंडक्टर का बैग चोरी कर कर फरार हो गया। वारदात बुधवार शाम सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड की है। बैग में रखे बॉक्स में यात्रियों को दी जाने वाली 47 हजार मूल्य की बस की टिकट और 500 रुपये के सिक्के मौजूद थे। मामले में सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बस कंडक्टर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी शिकायत में सीटीयू बस के कंडक्टर ने बताया कि उसकी ड्यूटी बीते शुक्रवार 1 सितंबर को सीएच-01जीए1477 पर थी। वह बस को देहरादून से चंडीगढ़ लेकर आ रहा था। शाम करीब 7.30 बजे जब बस सेक्टर-43 स्थित आईएसबीटी पहुंची तो वह नीचे उतरकर डिग्गी से यात्रियों का सामान निकलवाने लगा। इस दौरान वह टिकट का बैग चालक सीट के पास रखकर भूल गया। सामान निकलवाने के बाद जब उसे बैग की याद आई तो वह बस में टिकट बैक निकालने के लिए चढ़ा। लेकिन अंदर पहुंचने पर बैग गायब हो चुका था। पीड़ित के मुताबिक बैग में रखें बॉक्स में यात्रियों को दी जाने वाली 47 हजार मूल्य की बस की टिकट और 500 रुपये के सिक्के मौजूद थे। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम के साथी अपने अधिकारियों को दी। मामले में बुधवार को कंडक्टर की ओर से दी गई लिखित शिकायत के बाद सेक्टर-36 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।