फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 38 के पार्कों का हालत खस्ता, निवासी बोले- फर्जी एसोसिएशन को पार्कों की देखरेख का जिम्मा सौंपने से हुई है यह हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट पॉकेट बी के पार्कों की हालत खस्ता होने से निवासियों में रोष है। निवासियों ने बताया कि पार्कों में बड़ी घास, चूहों के बिल, झूले, ट्रैक और बेंच टूटने जैसी अनेक समस्याएं हैं, जिससे निवासी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पार्कों की देखभाल करने में नगर निगम पूरी तरह से विफल साबित हो रहा है। वहीं पार्कों की लाइटें टूटी हुई है। शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। इस कारण यहां पर असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं। निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि फर्जी एसोसिएशन को पार्कों की देखभाल करने का काम सौंपा गया है। इससे पार्कों की स्थिति दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर लोगों से नाजायज टैक्स की वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस घास से हो रही है एलर्जी
पार्कों में चारों तरफ कांग्रेस घास उगी हुई है। इस घास को छूने से एलर्जी की समस्या हो रही है। वहीं इन घासों में विषैले जीव-जंतु छिपे होने का खतरा भी बना रहता है। चूहों ने यहां पर बड़े बिल भी बना लिए हैं। पार्क में झूले और बैठने की बेंच टूटी हुई है। बल्ब फ्यूज होने की वजह से अधिकांश लाइटें बंद है। - पंकज गुप्ता, अध्यक्ष, आरडब्ल्यूए
फर्जी एसोसिएशन को दिए गए हैं पार्क
पार्क फर्जी एसोसिएशन को अलॉट किया गया है, जिसका कोई जनाधार नहीं है। एसोसिएशन को पार्कों की देखभाल के नाम पर बड़ी धनराशि दी जाती है, इसके बावजूद पार्कों की दशा अत्यंत दयनीय है। इस बारे में एमसी को भी अवगत कराया गया लेकिन अभी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। - डॉ. केएस चौधरी, अध्यक्ष, रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट
विज्ञापन

समय पर नहीं उठाई जा रही है घास
हम पार्कों का रखरखाव करने में पूरी तरह से सक्षम हैं, लेकिन नगर निगम की तरफ से काटी गई घास को समय पर न उठाने की वजह से समस्या खड़ी हो रही है। काटी गईं घास को समय पर नहीं उठाया जाता है, जिस कारण घास पार्क में ही सूख जाती है। हम नगर निगम अधिकारियों से आशा करते हैं कि वह काटी गई घास को समय पर उठाएंगे। - रेखा सूद, अध्यक्ष एचआईजी लोअर आरडब्ल्यूए
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष आनंद सिंह को एमसी की तरफ से पार्कों की देखभाल के लिए फंड दिया जाता है। पार्कों की देखभाल करना आरडब्ल्यूए का काम है। डार्क स्पॉट को हटाने के लिए लाइट लगने का काम अभी कुछ समय के लिए पेंडिंग है। फंड की समस्या दूर होते ही लाइट लगवा दी जाएंगी। अरुण सूद, एरिया पार्षद
विज्ञापन

पार्क में यह हैं समस्याएं
1. पार्क में चूहों ने बिल बना रखें हैं।
2. बेंच और झूले टूटे हुए हैं।
3. समय पर नहीं उठाई जा रही है काटी गई घास
4. कांग्रेस घास से हो रही है एलर्जी की समस्या
5. पार्कों में नहीं हैं लाइटें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें