फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर शिक्षक की हड़ताल जारी

Sun, 29 Dec 2013 02:01 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी मांगों के समर्थन में लंबे समय से संघर्ष कर रहे सरकारी स्कूलों के कंप्यूटर शिक्षकों ने पांचवें दिन भी अपनी क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। शनिवार को सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड में पांच महिला शिक्षिकाएं भूख हड़ताल पर बैठीं। कंप्यूटर शिक्षकों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह अपना संघर्ष और तेज करेंगे। सरकारी स्कूलों पर कांट्रेक्ट पर काम कर रहे कंप्यूटर शिक्षक मांग कर रहे हैं कि उन्हें पंजाब सरकार के नियमों के तहत नियमित किया जाए। शिक्षकों ने अपनी शिकायत प्रधानमंत्री को भी भेजी है। उनका कहना है कि वे 30 दिसंबर को मुल्लांपुर आ रहे प्रधानमंत्री से भी मिलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें