फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकारी फाइलों की फिजीकल मूवमेंट पर पूरी तरह से रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में सरकारी फाइलों की फिजीकल मूवमेंट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सरकारी कामकाज की फाइलें अब ई-ऑफिस मॉड्यूल के तहत डिजिटली आगे बढ़ेंगी। चीफ विजिलेंस अफसर व प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल के आदेश पर विजिलेंस सचिव यशपाल गर्ग ने वीरवार को इसे लेकर आदेश जारी किए।हालांकि इससे पूर्व भी सभी विभागाध्यक्षों को इन आदेशों से अवगत करवाया गया था लेकिन अब प्रशासन इसमें सख्ती बरतने के मूड में है। विजिलेंस सचिव यशपाल गर्ग ने जारी किए आदेश में लिखा है कि कई फाइलों को लंबे समय तक रोके रखने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ फाइलें ई-ऑफिस मॉड्यूल में दर्ज किए गए बगैर ही आगे भेजी जा रही हैं। इससे प्रशासन की त्वरित कामकाज की प्रणाली प्रभावित हो रही है। विजिलेंस सचिव ने कहा कि जिस कार्यालय से इस तरह की कोताही सामने आएगी, उसके अधिकारी से जवाब तलबी की जाएगी। बता दें कि यूटी प्रशासन ने 15 नवंबर 2022 को इस बाबत सर्कुलर जारी कर हिदायतें दी थीं। इसके तहत सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों और अन्य संस्थानों में फाइलों को एनआईसी के ई-ऑफिस से जोड़ने आदेश दिए गए थे, जिससे काम में पारदर्शिता बरतने के साथ फाइलों का तुरंत निस्तारण हो सके। नए आदेशों के तहत सभी अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि उनके ऑफिस चैंबर, पर्सनल शाखा, कैंप ऑफिस में ऐसी कोई फाइल नहीं होनी चाहिए जो ई-ऑफिस में दर्ज न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें