फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर व अंबाला से भी छेड़छाड़ की शिकायत मिली : महिला आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा कि उन्हें झज्जर और अंबाला के स्कूलों में बच्चियों से छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। इन शिकायतों की जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। यह बात उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने बताया कि कैथल में छेड़छाड़ के आरोपी प्रिंसिपल की गिरफ्तारी महिला आयोग के दखल के बाद हुई थी। बेटियों को छेड़छाड़ से बचाने के लिए एक तंत्र बनाने की जरूरत है। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया यदि उनके साथ कुछ भी गलत हो रहा है तो बेधड़क वह उसके खिलाफ आवाज उठाएं। महिला आयोग उनके साथ हमेशा खड़ा है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को कहा कि अगर संबंधित विश्वविद्यालय के कुलपति के पास कोई भी शिकायत आती है तो उस पर गंभीरता से काम करें। बेटियों को विभिन्न विषयों पर जागरूक करने और सशक्त बनाने के लिए किसी स्कूल में हर सप्ताह दो घंटे का कार्यक्रम आयोजित करें। छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उनका उद्देश्य है कि छात्राएं व महिलाएं सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि अगले साल वह 17 विश्वविद्यालयों में जाएंगी, जहां लड़कियों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा स्कूलों के ग्रुप बनाकर विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सभी कुलपतियों को 11 व 12 जनवरी 2024 को फरीदाबाद में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला कॉन्क्लेव के लिए भी निमंत्रण दिया। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर 52 अंतरराष्ट्रीय महिलाएं अपनी बात रखेंगी। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों के वीसी को कहा कि अगर
विश्वविद्यालय में कोई प्राध्यापक किसी भी विषय पर अपना लेक्चर देने आता है तो वीसी को उसके बारे में आवश्यक जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें