मनीमाजरा। भाजपा नेता हरजीत सिंह ने सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पूरा राशन न बांटने की डीसी मनदीप सिंह बराड़ को इंस्पेक्टर और डीएफएसओ के खिलाफ शिकायत दी।
हरजीत सिंह ने कहा कि ामौली जागरां में कुछ व्यक्तियों को राशन कार्ड के मुताबिक राशन कम दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव मौली की बलजिंदर कौर के घर के 7 सदस्य हैं, लेकिन उनको केवल 30 किलो गेहूं दिया गया, जबकि उन्हें 105 किलो गेहूं मिलना चाहिए।
उन्होंने डीएफएसओ अशोक कुमार से बात की तो उन्होंने दुव्यर्वहार किया। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत डीसी चंडीगढ़ को दी। उन्होंने अपनी शिकायत में डीसी से आग्रह किया कि लोगों को राशन घर-घर पहुंचाया जाए। क्योंकि लोग सैकड़ों की तादाद में राशन लेने पहुंच जाते हैं, जिसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग का कोई मायने नहीं रहता।
डीएफएसओ अशोक कुमार का कहना है कि यह आरोप बेबुनियाद है क्योंकि राशन बांटने वाले इंस्पेक्टर आधार कार्ड को सरकारी एप में डालकर देखते हैं, उसमें जितने किलो का रिकॉर्ड आता है, उतना अनाज दिया जाता है। मौली कांप्लेक्स चरण सिंह कॉलोनी के रहने वाले मोहसिन सुलेमानी ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी राशन सबको दिया जाना चाहिए।