फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में प्रतियोगिता, आर्यन शर्मा, गुरकृपाल सिंह और उदय बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ रेंज में शनिवार को लॉगेस्ट ड्राइव गोल्फ बॉल ड्राइव कंपीटीशन का आयोजन हुआ। सीजीए की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में अमेच्योर गोल्फर्स ने विभिन्न आयु वर्ग में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 15 आयु वर्ग के कम के लड़कों में आर्यन शर्मा विजेता और अजय कुमार उपविजेता बने। इसी आयु वर्ग के लड़कियों में भाव्या मान विजेता और रंजीता उपविजेता रही। 15-22 आयु वर्ग के लड़कों के वर्ग में गुरकृपाल सिंह विजेता और वासु सहगल उपविजेता रहे। लड़कियों के वर्ग में मेहर निज्जर विजेता रही। पुरुष वर्ग के 22 आयु में उदय विजेता और ध्रुव घई उपविजेता रहे। चैंपियनशिप में विजेता और उपविजेतों को चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान लेफ्टिनेंट कर्नल एचएस चहल ने इनाम देकर सम्मनित किया। इस मौके पर सीजीए के प्रधान पीएस पृथी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें