मनीमाजरा। बीमारी से तंग आकर मानसिक रूप से परेशान माडर्न कांप्लेक्स निवासी भूपिंदर सिंह (52) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार वीरवार शाम 5 बजे सूचना मिली कि मॉडर्न कांप्लेक्स के मकान नंबर 5083/3 में एक व्यक्ति ने पगड़ी से फंदा लगा लिया है। पुलिस ने उसे नीचे उतारकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत करार दे दिया। पुलिस के अनुसार मृतक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उसका पिछले 22 साल से पीजीआई में इलाज चल रहा था। भूपिंदर की पत्नी राजरानी स्वास्थ्य कर्मचारी है, जबकि बेटा रविंदर सिंह टैक्सी चलता है। वीरवार शाम को चाय पीने के बाद अचानक परिजनों से कहा कि वह दूसरे कमरे में आराम करने जा रहा है और वहां जाकर अपनी पगड़ी से फंदा लगा लिया।